लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य के वृध्द एवं निराश्रितों को दिया जा रहा है मुफ्त चावल

राज्य के वृध्द एवं निराश्रितों को दिया जा रहा है मुफ्त चावल

What
When Apr 05, 2011
from 01:50 PM to 01:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 05 अप्रैल 2011

छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा योजना के तहत राज्य शासन द्वारा वृध्द एवं निराश्रित राशन कार्डधारकों को उनके जीवन यापन के लिए प्रति माह दस किलो चावल नि:शुल्क दिया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रदेश के साढे सोलहर हजार से अधिक वृध्द एवं निराश्रित राशन कार्डधारक लाभान्वित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा इन परिवारों के लिए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को चालू माह अप्रैल के लिए एक हजार, 633 क्विंटल चावल का आवंटन जारी किया गया है। राशन कार्ड धारक परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश के सभी साढ़े दस हजार से अधिक उचित मूल्य दुकानों से चावल का वितरण किया जाएगा।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कबीरधाम (कवर्धा) जिले को 18 क्विंटल, उत्तर बस्तर (कांकेर) को 33 क्विंटल, कोरबा को 37 क्विंटल, कोरिया को 56 क्विंटल, जशपुर को 43 क्विंटल, जांजगीर-चाम्पा को 84 क्विंटल, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) को 63 क्विंटल, दुर्ग को 227 क्विंटल, धमतरी को 35 क्विंटल, नारायणपुर को 29 क्विंटल, बस्तर (जगदलपुर) को 79 क्विंटल, बिलासपुर को 163 क्विंटल, बीजापुर को 93 क्विंटल, महासमुंद को 60 क्विंटल, राजनांदगांव को 67 क्विंटल, रायगढ़ को 119 क्विंटल, रायपुर को 196 क्विंटल और सरगुजा (अम्बिकापुर) जिले को 232 क्विंटल चावल का आवंटन जारी किया गया है।

 

क्रमांक-68/लहरे




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031