गरीबों को मिलेगा 41 हजार क्विंटल से अधिक शक्कर
रायपुर, 11 मई 2011
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत छत्तीसगढ़ में गरीबी रेखा श्रेणी के राशन कार्ड धारक परिवारों को चालू माह मई के लिए 41 हजार 696 क्विंटल शक्कर दिया जाएगा। इसके लिए संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण द्वारा राज्य के सभी 18 जिलों को शक्कर आवंटन जारी कर दिया गया है। गरीबी रेखा श्रेणी के कार्ड धारक परिवारों को शक्कर का वितरण प्रदेश के साढ़े दस हजार से अधिक उचित मूल्य दुकानों से किया जाएगा।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कबीरधाम (कवर्धा) जिले को एक हजार 417 क्विंटल, उत्तर बस्तर (कांकेर) को एक हजार 215 क्विंटल, कोरबा को एक हजार 862 क्विंटल, कोरिया को एक हजार 51 क्विंटल, जशपुर को एक हजार 211 क्विंटल, जांजगीर-चाम्पा को दो हजार 669 क्विंटल, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) को एक हजार 169 क्विंटल, दुर्ग को पांच हजार 165 क्विंटल, धमतरी को एक हजार 185 क्विंटल, नारयणपुर को 253 क्विंटल, जगदलपुर (बस्तर) को दो हजार 592 क्विंटल, बिलासपुर को चार हजार 669 क्विंटल, बीजापुर को 548 क्विंटल, महासमुंद को दो हजार सात क्विंटल, राजनांदगांव को दो हजार 189 क्विंटल, रायगढ़ को दो हजार 463 क्विंटल, रायपुर को पांच हजार 658 क्विंटल और सरगुजा (अम्बिकापुर) जिले को चार हजार 369 क्विंटल शक्कर का आवंटन जारी किया गया है।

