बस्तर संभाग में चना वितरण योजना अब 29 मई को शुरू होगी
रायपुर, 25 मई 2011
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में गरीबी रेखा और अंत्योदय श्रेणी के लगभग साढ़े चार लाख परिवारों के लिए किफायती चना वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में अब इस महीने की 29 तारीख को सवेरे ग्यारह बजे आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां बताया कि इनमें से प्रत्येक परिवार को राशन दुकानों से हर महीने राशन कार्ड पर एक किलो पौष्टिक देशी चना मात्र पांच रूपए किलो के किफायती मूल्य पर दिया जाएगा। इस योजना के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को नोडल एजेंसी के रूप में अधिकृत किया गया है। निगम को चने की पैकेजिंग और गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। बस्तर संभाग के सभी पांच जिलों-बस्तर (जगदलपुर), उत्तर बस्तर (कांकेर), दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), बीजापुर और नारायणपुर के अंत्योदय और बी.पी.एल. कार्ड धारकों सहित मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि चने में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण यह पौष्टिकता की दृष्टि से काफी गुणकारी होता है। बस्तर संभाग के गरीब परिवारों में तुलनात्मक रूप से कुपोषण की समस्या कुछ अधिक होने के कारण वहां इसका वितरण स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी उपयोगी होगा। इससे वहां कुपोषण कम करने में भी मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि चना वितरण की इस योजना का शुभारंभ आज 25 मई को होने वाला था, लेकिन विगत 23 मई को गरियाबंद पुलिस जिले में नक्सल हमले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित नौ पुलिस कर्मियों के शहीद होने पर गमगीन माहौल को देखते हुए शहीदों के शोक में यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

क्रमांक-905/स्वराज्य