अनाजों के सुरक्षित भंडारण के लिए बन रहे हैं 41 नये गोदाम
अब तक एक दर्जन गोदामों का निर्माण पूर्ण
रायपुर 22 अप्रैल 2010
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने बताया कि राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनाजों के सुरक्षित भण्डारण के लिए 94 हजार मीटरिक टन से अधिक क्षमता के 41 नये गोदाम बनाए जा रहे हैं। इनमें से 21 हजार 200 मीटरिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी प्रकार राज्य के 29 स्थानों पर बीस करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से एक लाख दो हजार 400 मीटरिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माणाधीन है। इन गोदामों का निर्माण छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के लिए किया जा रहा है। श्री मोहले ने बताया कि इन गोदामों के बन जाने पर सार्वजनिक वितरण प्रण्ााली के अनाजों के सुरक्षित भण्डारण में आने वाले समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंने इन गोदाम के निर्माण कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अधिकारियाें ने आज यहां बताया कि जिला मुख्यालय कोरबा में दो, जशपुर जिले के बगीचा, रायपुर के बिलाईगढ़, गरियाबंद, देवभोग, कबीरधाम (कवर्धा) के पण्डरिया, जिला मुख्यालय बीजापुर, जिला मुख्यालय दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) और गीदम, जांजगीर-चांपा जिले के डभरा एवं मालखरौदा में राज्य भण्डार गृह निगम के गोदाम बन गए हैं। मरवाही, सुकमा, कोरबा, कटघोरा, सक्ती, अकलतरा, करपावण्ड, पखांजूर, आरंग, धरसीवां, कसडोल, पिथौरा, साजा, डौण्डी, कवर्धा, बिलासपुर, बिल्हा, तखतपुर, लैलूंगा, कुसमी, भैरमगढ़, कोण्टा, कोरिया, चिरमिरी, जनकपुर, जगदलपुर, कोण्डागांव, भोपालपट्नम और बरमकेला में 21 करोड़ 76 लाख से अधिक लागत की लगभग 73 हजार मीटरिक टन क्षमता के गोदाम निर्माणाधीन है। इसी तरह 29 स्थानों पर 20 करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से एक लाख दो हजार 400 मीटरिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है।

क्रमांक-426/लहरे