छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों को माह जून के लिए 6.67 लाख क्विंटल से अधिक चावल आवंटित
रायपुर 22 मई 2010
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत छत्तीसगढ़ में गरीबी रेखा श्रेणी के राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए आगामी माह जून के लिए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को छह लाख 67 हजार 280 क्विंटल चावल का आवंटन जारी किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के राशन कार्ड धारकों के लिए दो लाख 88 हजार 640 क्विंटल और गरीबी रेखा श्रेणी (बी.पी.एल.) राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए तीन लाख 78 हजार 640 क्विंटल चावल शामिल है। रायपुर जिले को सबसे अधिक एक लाख 155 क्विंटल चावल का आवंटन जारी किया गया है। चावल का वितरण राशन कार्ड धारक परिवारों को उचित मूल्य दुकानों से किया जाएगा।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सरगुजा जिले को 64 हजार 161 क्विंटल, बिलासपुर को 74 हजार 863 क्विंटल, रायगढ़ को 36 हजार 416 क्विंटल, राजनांदगांव को 36 हजार 434 क्विंटल, दुर्ग को 79 हजार 214 क्विंटल, बस्तर (जगदलपुर) को 41 हजार 743 क्विंटल, नारायपुर को दो हजार 752 क्विंटल, कोरिया (बैकुण्ठपुर) को 15 हजार 443 क्विंटल, जांजगीर-चाम्पा को 44 हजार 475 क्विंटल, कोरबा को 30 हजार 591 क्विंटल, जशपुर को 18 हजार क्विंटल, कबीरधाम (कवर्धा) को 22 हजार 509 क्विंटल, महासमुंद को 33 हजार 59 क्विंटल, धमतरी को 18 हजार 901 क्विंटल, उत्तर बस्तर (कांकेर) को 18 हजार 888 क्विंटल, दक्षिण् बस्तर (दंतेवाड़ा) को 22 हजार 789 क्विंटल और बीजापुर को छह हजार 875 क्विंटल चावल आवंटित किया गया है।

