खाद्य मंत्री श्री मोहले का दौरा कार्यक्रम
रायपुर 22 अप्रैल 2010
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले कल 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित ग्राम सुराज अभियान में शामिल होंगे। श्री मोहले 23 अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे जांजगीर-चांपा जिले के विकास खण्ड मालखरौदा के ग्राम तारीमुड़ा और अपरान्ह तीन बजे डभरा विकास खण्ड के ग्राम चुरतेला में आयोजित ग्राम सुराज अभियान में शामिल होंगे। श्री मोहले शाम 4.30 बजे चुरतेला से प्रस्थान कर शाम पांच बजे अड़भार स्थित अष्टभुजी मंदिर जाकर माता का दर्शन करेंगे। श्री मोहले वहां से प्रस्थान कर जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे और वहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेट कर रात्रि 8.30 बजे बिलासपुर लौट आएंगे।

