मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना- छत्तीसगढ़ में 36 लाख से अधिक गरीब परिवारों को सस्ता चावल
सिर्फ एक रूपए और दो रूपए किलो में मिल रहा है अनाज
रायपुर 22 अप्रैल 2010
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना से राज्य के 36 लाख से अधिक राशनकार्ड धारक गरीब परिवारों को एक रूपए किलो और दो रूपए किलो पर प्रति माह एक मुश्त 35 किलो चावल दिया जा रहा है। इसमें अन्त्योदय श्रेणी के सात लाख छह हजार से अधिक राशनकार्ड धारक परिवार और 28 लाख 97 हजार से अधिक राशनकार्ड धारक अन्य गरीब परिवार शामिल हैं। रायपुर जिले में सबसे अधिक पांच लाख 24 हजार 414 राशनकार्ड धारक परिवार हैं। इन परिवारों को राज्य में संचालित दस हजार से अधिक राशन दुकानों से प्रत्येक माह चावल का वितरण किया जा रहा है।
खाद्य, नागरिक आपूति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कबीर धाम (कवर्धा) जिले में एक लाख 23 हजार 936, उत्तर बस्तर (कांकेर) में एक लाख पांच हजार 66, कोरबा में एक लाख 60 हजार 15, कोरिया (बैकुण्ठपुर) में 89 हजार 636, जशपुर में एक लाख चार हजार 711, जांजगीर-चांपा में दो लाख 29 हजार 572, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) में 92 हजार 256, दुर्ग में चार लाख 30 हजार 496, धमतरी में 99 हजार 02, नारायणपुर में 20 हजार 992, बस्तर (जगदलपुर) में दो लाख 30 हजार 530, बिलासपुर में तीन लाख 99 हजार 661, बीजापुर में 46 हजार 277, महासमुन्द में एक लाख 70 हजार 697, राजनांदगांव में एक लाख 95 हजार 867, रायगढ़ में दो लाख आठ हजार 274, रायपुर में पांच लाख 24 हजार 414 और सरगुजा जिले में तीन लाख 70 हजार 914 राशनकार्ड धारक गरीब परिवारों को चावल दिया जा रहा है।

क्रमांक-419/लहरे