लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नाप-तौल उपकरणों की जांच : छत्तीसगढ़ में 2.34 करोड़ रूपए की राजस्व वसूली

नाप-तौल उपकरणों की जांच : छत्तीसगढ़ में 2.34 करोड़ रूपए की राजस्व वसूली

What
When Apr 06, 2011
from 03:45 PM to 03:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

नापतौल प्रभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    रायपुर, 6 अप्रैल 2011

राज्य शासन के निर्देश पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की नाप तौल प्रभाग द्वारा नाप तौल उपकरणों के नियमित सत्यापन नहीं कराने वाले व्यापारियों से वित्तीय वर्ष 2010-11 में दिए गए लक्ष्य दो करोड़ 25 लाख के विरूध्द दो करोड़ 34 लाख रूपए की राजस्व वसूली की गई है। वहीं बाट एवं माप अधिनियमों के उल्लघंन करने वाले व्यापारियों के विरूध्द दर्ज एक हजार 861 प्रकरणों में सात लाख 29 हजार रूपए की राशि वसूली की गई। नाप तौल नियंत्रक श्री दिलीप वासनीकर की अध्यक्षता में यहां नाप तौल प्रभाग की वार्षिक समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह बैठक रायपुर स्थित कार्यालय नियंत्रक नाप तौल आम बगीचा सुंदर नगर में आयोजित की गई।
    बैठक में श्री वासनीकर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश में एक अप्रैल 2011 से नए विधिक माप विज्ञान अधिनियम प्रभावशील है। इस अधिनियम के तहत जुर्माने की राशि में वृध्दि की गई है। इस अधिनियम के तहत नापतौल उपकरणों के पंजीयन नहीं कराने वाले व्यापारियों पर विभाग के अधिकारियों द्वारा अब चार हजार रूपए का जुर्माना किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नए नियमों के तहत बांट-माप, बीम स्केल, टेप लम्बाई मापी एवं काउंटर मशीनों का सत्यापन प्रत्येक दो वर्ष में एवं स्टोरेज टैंक का सत्यापन पांच वर्ष में एक बार किया जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त जो भी बांट-माप है जिसमें टैंकलारी भी सम्मिलित है, एक वर्ष में पुन: सत्यापन एवं मुद्रांकन किया जाना आवश्यक है। श्री वासनीकर ने बताया कि विधिक माप विज्ञान अधिनियम के अंतर्गत विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम 2011, विधिक मापविज्ञान (पैकेज बंद) नियम 2011, विधिक मापविज्ञान (मॉडल एप्रूवल) नियम 2011, विधिक माप विज्ञान (राष्ट्रीय मानक) नियम 2011, विधिक मापविज्ञान (संख्यान) नियम 2011 तथा विधिक मापविज्ञनन (प्रशिक्षण संस्थान) नियम 2011 तथा छत्तीसगढ़ विधिक माप विज्ञान (प्रर्वतन) नियम 2011 प्रभावशील है।
    श्री वासनीकर ने कहा कि नाप-तौल प्रभाग के अधिकारी हाट-बाजारों, दुकानों, पेट्रोल पम्पों और तौल उपकरणों का नियमित जांच करें, ताकि उपभोक्ताओं के हितों पर किसी प्रकार का विपरित प्रभाव न पड़े। उन्होंने आकस्मिक जांच हेतु गठित उड़नदस्ते को और अधिक सक्रिय करने और अधिकारियों को नए वित्तीय वर्ष में और अधिक सजगता और सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में नापतौल प्रभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।    

क्रमांक- 94/लहरे




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031