लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मुख्यमंत्री 29 मई को छत्तीसगढ़ चना वितरण योजना का शुभारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री 29 मई को छत्तीसगढ़ चना वितरण योजना का शुभारंभ करेंगे

What
When May 27, 2011
from 04:50 PM to 04:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

   रायपुर, 27 मई 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 29 मई को प्रात: 11 बजे बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के हाता ग्राउंड में छत्तीसगढ़ चना वितरण योजना का शुभारंभ करेंगे। बस्तर संभाग के सभी पांच जिलों बस्तर (जगदलपुर), उत्तर बस्तर (कांकेर), दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), बीजापुर और नारायणपुर के अन्त्योदय और बी.पी.एल. सहित मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के लगभग साढ़े चार लाख राशन कार्डधारक परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें राशन कार्ड पर हर महीने पांच रूपए प्रति किलो की दर से एक किलो पौष्टिक देशी चना दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ चना वितरण योजना के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले करेंगे।
    योजना के शुभारंभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप, वन मंत्री श्री विक्रम उसेंडी, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी, बस्तर एवं दक्षिण क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बैदूराम कश्यप, संसदीय सचिव द्वय डॉ. सियाराम साहू एवं श्री महेश गागड़ा, सांसद द्वय श्री दिनेश कश्यप एवं श्री सोहन पोटाई, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी, विधायक श्री संतोष बाफना, श्रीमती सुमित्रा मारकोले, श्री ब्रम्हानंद, श्री सेवकराम नेताम, डॉ. सुभाऊ कश्यप, श्री भीमा मंडावी, श्री लखमा कवासी सहित बस्तर (जगदलपुर) जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत नारायणपुर के अध्यक्ष श्री बिसेल राम नाग, जिला पंचायत दंतेवाड़ा की अध्यक्ष श्रीमती जमुना मांझी, जिला पंचायत कांकेर की अध्यक्ष सुश्री सीरो केमरो, जिला पंचायत बीजापुर की अध्यक्ष सुश्री नीना रावतिया और जगदलपुर नगर पालिक निगम के महापौर श्री किरण देव उपस्थित रहेंगे।
    खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बस्तर संभाग में गरीबी रेखा और अन्त्योदय श्रेणी के लगभग साढ़े चार लाख परिवारों को राशन कार्ड पर मात्र पांच रूपए किलो पर प्रति परिवार एक किलो स्वादिष्ट और पौष्टिक चना दिया जाएगा। प्रोटिन से परिपूर्ण होने के कारण यह चना गरीबों में कुपोषण रोकने में भी सहायक होगा।
    अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. सिंह के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा चना वितरण हेतु चने की हजारों आकर्षक पैकेट तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में खाद्यान्न सुरक्षा को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए बस्तर संभाग के लगभग साढ़े चार लाख से भी अधिक गरीबी रेखा श्रेणी के राशनकार्ड धारकों को किफायती दर पर चना दिया जाएगा, इससे बस्तर संभाग के बस्तर (जगदलपुर) जिले के दो लाख एक हजार 449, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के 94 हजार 615, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के 88 हजार 841, नारायणपुर जिले के 19 हजार 725 और बीजापुर जिले के 44 हजार 444 राशनकार्ड धारक परिवार देशी पौष्टिक चना से लाभान्वित होंगे।

क्रमांक-940/लहरे



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031