चिड़ियाघरों के विकास के लिए 3.80 करोड़ रुपए का प्रावधान
रायपुर, 04 अप्रैल 2010
छत्तीसगढ़ में चिड़ियाघरों के विकास और रख-रखाव के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2010-11 में तीन करोड़ 80 लाख रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ में नंदन वन (जिला रायपुर) और कानन पेंडारी (जिला बिलासपुर) दो लघु चिड़ियाघर हैं। इन चिड़ियाघरों में सैलानियों के देखने के लिए बड़ी संख्या में जंगली जानवर, सरीसृप और विभिन्न प्रजातियों के पक्षी रखे गए हैं। इस राशि से यहां रखे गए जानवरों के लिए भोजन, रहने के लिए बाड़ा, चिकित्सालय, अधोसंरचना सहित विकास कार्य किये जाएंगे। चिड़ियाघरों के प्रबंधन हेतु नियुक्त अमले के लिए स्थापना व्यय भी इस बजट से किया जाएगा।
क्रमांक-066/पटेल

