विश्व पर्यावरण दिवस : वनमंत्री श्री उसेंडी की शुभकामनाएं
रायुपर 04 जून 2011
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री विक्रम उसेंडी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री उसेंडी ने इस मौके पर लाखों वनवासी परिवारों को भी शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि वास्तव में वनक्षेत्रों की रक्षा में हमारे इन मेहनतकश वनवासी ग्रामीणों का बहुत बड़ा योगदान है। श्री उसेंडी ने वनों की रक्षा के लिए सभी नागरिकों से सहयोग का आव्हान किया है।
क्रमांक-1077/स्वराज्य

