लाख की खेती को बढ़ावा देने के लिए वन मंत्री की अध्यक्षता में आज बैठक
रायपुर 07 अप्रैल 2010
छत्तीसगढ़ में लाख की खेती और इससे जुड़ी औद्योगिक और व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी की अध्यक्षता में कल 08 अप्रैल को अपरान्ह तीन बजे यहां मंत्रालय में राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला उत्तर बस्तर (कांकेर) में लाख प्रसंस्करण केन्द्र की स्थापना, स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत लाख कृमि पालन, लाख से जुड़े व्यापारियों, निर्यातकों और विशेषज्ञों हेतु आगामी दिनों में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, लाख पर आधारित फिचर फिल्म का निर्माण, लाख आधारित मूल्यवर्धित उत्पादों के प्रसंस्करण संबंधी क्षमता विकास हेतु विदेशों में स्थित प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण तथा लाख व्यापारी निर्माताओं के सहयोग हेतु छत्तीसगढ़ राज्य वनोपज लघु सहकारी संघ रायपुर, भारतीय रॉल एवं गोद संस्थान रांची एवं शैलाक निर्यात प्रोत्साहन परिषद, कोलकाता के मध्य तीन सदस्यीय समिति के गठन संबंधी प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

