वन मंत्री का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 02 जुलाई 2011
वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी कल तीन जुलाई को बिलासपुर और कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री उसेण्डी कल सवेरे 08 बजे रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर साढ़े 10 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और 11 बजे वहां से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे कोरबा पहुंचेंगे। वन मंत्री श्री उसेण्डी दोपहर ढाई बजे कोरबा के निकटवर्ती गांव देवपहरी में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा संचालित लाख परियोजना का शुभारंभ करेंगे । श्री उसेण्डी इस दौरान वहां हरियर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण और शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। श्री उसेण्डी शाम चार बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

