वन मंत्री का दौरा कार्यक्रम
तेन्दूपत्ता श्रमिकों को बांटेंगे बोनस
रायपुर, 08 अप्रैल 2010
वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी कल 9 अप्रैल को रायपुर जिले के ग्राम देवपुर में तेंन्दूपत्ता श्रमिकों को प्रोत्साहन राशि (बोनस) का वितरण करेंगे। श्री उसेण्डी सवेरे 9.30 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे ग्राम देवपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित तेन्दूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा वन विभाग द्वारा संचालित अनेक योजनाओं और कार्यों का स्थल निरीक्षण भी करेंगे।
क्रमांक-156/पटेल

