लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वन हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान:कॉलेज परिसरों को हरा-भरा बनाने महिलाओं ने लगाए पौधे

हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान:कॉलेज परिसरों को हरा-भरा बनाने महिलाओं ने लगाए पौधे

What
When Jul 29, 2010
from 06:35 PM to 06:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 29 जुलाई 2010

1992-290710

    हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान को गति प्रदान करते हुए समाजसेवी संस्था मातृ वृक्षमित्र एवं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पौधरोपण का सिलसिला निरंतर जारी है। समिति की महिलाओं ने अभी तक राजधानी रायपुर और आसपास के नगरों में लगभग पन्द्रह हजार से अधिक पौधे लगा चुके हैं। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं ने आज यहां नगर में तीन विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों के साथ मिलकर लगभग ढाई हजार से अधिक पौधे रोपित किए हैं।
समिति की सचिव श्रीमती पूर्णश्री राऊत के नेतृत्व में समिति की महिलाओं ने आज अपरान्ह स्थानीय राजकुमार कॉलेज परिसर, शासकीय दूधाधारी बजरंग श्री वैष्णव स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय परिसर और दूधाधारी बजरंग शासकीय महिला महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इन परिसरों में मुख्य रूप से देशी प्रजाति के आम, अमरूद, आंवला, चीकू, सीताफल आदि पौधे लगाए गए हैं। इन महिलाओं द्वारा कल 30 जुलाई को दुर्ग जिला मुख्यालय में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय परिसर और राजनांदगांव जिला मुख्यालय में कमला महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती रेणु सिंह श्रीमती सरोज सिंह, श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती रचना मिश्रा, श्रीमती भूत, श्रीमती सिध्दिकी, श्रीमती आभा मिश्रा, श्रीमती अमिता शुक्ल, श्रीमती आभा सिन्हा, श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, श्रीमती सुनीता द्विवेदी उपस्थित थे। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविन्द गिरोलकर और भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. बी.पी.कश्यप ने आभार प्रकट किया।
क्रमांक-1992/पटेल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031