हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान :पांच हजार फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे
वन मंत्री करेंगे वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
रायपुर, 07 अगस्त 2010
हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान के तहत वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी कल आठ अगस्त को रायपुर जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड स्थित ग्राम टेका में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री उसेण्डी अपरान्ह तीन बजे वहां वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभांरभ करेंगे। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना के अंतर्गत यहां 18 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब पांच हजार से अधिक फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। मुख्य रूप से आम, अमरूद, जामुन, सीताफल आदि प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चंदूलाल साहू करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अमितेष शुक्ल और बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री डमरूधर पुजारी सहित स्थानीय जिला पंचायत सदस्य सुश्री लता साहू उपस्थित रहेंगी।

