Sections

लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वन शहीद आरक्षक के भाई को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

शहीद आरक्षक के भाई को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

What
When Sep 03, 2010
from 02:20 PM to 02:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

सरकार की वीडियो कॉफ्रेंसिंग सुविधा का मिला लाभ

रायपुर 3 सितम्बर 2010

राज्य सरकार के जन-शिकायत निवारण विभाग की वीडियो कॉफ्रेंसिंग से छत्तीसगढ़ पुलिस के एक शहीद जवान के भाई श्री रंजन तिवारी को अनुकम्पा नियुक्ति मिल गई है। श्री तिवारी को शिक्षा विभाग कांकेर में सहायक वर्ग तीन के पद पर नौकरी मिली है। अनुकम्पा नौकरी मिल जाने से श्री तिवारी सहित उनके परिवार को जीवन-यापन के लिए आर्थिक सहारा मिला है।
        उल्लेखनीय है कि उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के ग्राम कोरर निवासी आरक्षक श्री कौशल तिवारी धमतरी जिले के ग्राम रिसगांव के समीप नक्सलियों से मुकाबला करते हुए विगत 10 मई 2009 को शहीद हो गए थे। शहीद आरक्षक श्री कौशल तिवारी के भाई श्री रंजन तिवारी ने घटना के कुछ दिनों बाद अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। श्री तिवारी अपनी योग्यता के अनुरूप शाासन के किसी भी विभाग में सहायक वर्ग तीन के पद पर नियुक्ति चाहते थे। नौकरी मिलने में हो रही विलंब को देखते हुए श्री तिवारी ने उत्तर बस्तर ( जिला कांकेर ) के कलेक्टोरेट आकर यहां  मंत्रालय स्थित छत्तीसगढ़ सरकार के वीडियो कॉफ्रेंसिंग कक्ष में जन-शिकायत निवारण विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क किया। इन अधिकारियों ने उत्तर बस्तर जिले में सहायक वर्ग तीन के रिक्त पदों संबंधी विस्तृत जानकारी मंगाई । जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर कार्यालय में सहायक वर्ग तीन का एक पद रिक्त था। इस आधार पर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि श्री रंजन तिवारी को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए।  इस पर तुरंत अमल हुआ और जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर ने 25 अगस्त को एक आदेश जारी कर श्री रंजन तिवारी को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए।

क्रमांक 2657/पटेल





« February 2012 »
February
MoTuWeThFrSaSu
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829