वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 14 सितम्बर 2011
वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी कल 15 सितम्बर को उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। श्री उसेण्डी सवेरे साढ़े दस बजे स्थानीय पुलिस परेड मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11 बजे कांकेर पहुंचेंगे और वहां आयोजित बैठक सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। श्री उसेण्डी शाम पांच बजे रायपुर वापस आ जाएंगे।
क्रमांक-2749/पटेल

