किसानों और उद्यमियों का सम्मेलन 14 अक्टूबर को
रायपुर 15 सितम्बर 2011
वन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक पौधा रोपित करने वाले किसानों और उद्यमियों का एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मलेन 14 अक्टूबर को सवेरे 11 बजे से जेल रोड, रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि बोर्ड के सभाकक्ष में होगा। इस सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक किसान और उद्यमी एक अक्टूबर तक 2011 तक श्री प्रताप सिंह, मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं विस्तार, अरण्य भवन, जेल रोड रायपुर को सूचित कर सकते हैं। उनका दूरभाष नम्बर 0771-2552239 है।
क्रमांक/2765/कुशराम

