रेल्वे स्टेशन में आज से शुरू होगा हर्बल विक्रय केन्द्र
वन मंत्री श्री उसेण्डी करेंगे शुभारंभ
रायपुर 19 अप्रैल, 2011
छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग से सम्बध्द राज्य औषधीय पादप बोर्ड द्वारा हर्बल निर्मित विभिन्न सामग्रियों की बिक्री के लिए यहां रेल्वे स्टेशन रायपुर में एक विक्रय केन्द्र खोला जा रहा है। वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी कल 20 अप्रैल 2011 को दोपहर 12 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। यह विक्रय केन्द्र रेल्वे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर संचालित होगी।
क्रमांक-310/पटेल

