वन मंत्री ने किया 1.85 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नवगठित नरहरपुर नगर पंचायत को मिली सौगात
रायपुर, 17 नवम्बर 2010
वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी ने कल उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के नवगठित नगर पंचायत नरहरपुर मे एक करोड़ 84 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के लोकसभा
सांसद श्री सोहन पोटाई ने की। श्री उसेण्डी ने इस मौके पर कहा कि प्रदेष के अन्य नगरीय निकायों की तरह नरहरपुर का विकास भी आदर्ष स्वरूप में किया जाएगा। वन मंत्री ने नगर के शांतिपारा चौक और दुर्गा चौक में एक-एक रंगमंच निर्माण के लिए चार लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा की। समारोह में श्री उसेण्डी ने सरोवर धरोहर योजना के अंतर्गत 11 लाख 90 हजार रुपए के तालाब सौंदर्यीकरण, पुष्पवाटिका का उन्नयन 16 लाख रुपए, मुक्तिधाम निर्माण आठ लाख रुपए, सांस्कृतिक भवन निर्माण 25 लाख रुपए, समृध्दि हाट निर्माण पांच लाख रुपए, मुस्लिम सामुदायिक भवन निर्माण पांच लाख रुपए, आंगनबाड़ी भवन निर्माण दो लाख 50 हजार रुपए और आवासपारा सामुदायिक भवन निर्माण दो लाख रुपए का भूमिपूजन किया। इसके अलावा नरहरपुर से भजनाहालारी मार्ग में पुलिया निर्माण 35 लाख रुपए, रिसउपारा और भजनाहालारी में रंगमंच निर्माण चार लाख रुपए और खाद्यान्न गोदाम ग्राम पंचायत अमोड़ा एक लाख 20 हजार, खाद्यान्न गोदाम ग्राम पंचायत कुरना तीन लाख 75 हजार रुपए, हायर सेकण्डरी स्कूल अमोड़ा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण पांच लाख रुपए, आंगनबाड़ी भवन निर्माण कुरना दो लाख 50 हजार रुपए और सामुदायिक भवन उमरादाह के लिए दो लाख रुपए का षिलान्यास किया। इस अवसर पर कांकेर विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, भानुप्रतापपुर विधायक श्री ब्रम्हानंद नेताम, अपैक्स बैंक अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौर ने भी समारोह को सम्बोधित किया।

