लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वन जंगली हाथी समस्या : वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी ने बांदीपुर हाथी अभ्यारण्य क्षेत्र का दौरा किया

जंगली हाथी समस्या : वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी ने बांदीपुर हाथी अभ्यारण्य क्षेत्र का दौरा किया

What
When Nov 20, 2010
from 06:15 PM to 06:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 20 नवम्बर 2010

जंगली हाथियों की समस्या के अध्ययन के लिए दक्षिण भारत के प्रवास पर गए वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी ने आज कर्नाटक के बांदीपुर हाथी अभ्यारण्य का भ्रमण किया। श्री उसेण्डी ने वहां हाथियों से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा किये गए उपायों का अवलोकन किया और स्थानीय लोगों से मिलकर 3831-201110उनसे चर्चा भी की। वन मंत्री ने अभ्यारण्य के अंतर्गत ओंकार वन परिक्षेत्र के दो पर्यावरण विकास समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों से चर्चा की । स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों हाथियों द्वारा उनके घरों और लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाता है। उन्होंने बताया कि फसलों का नुकसान जरूर होता है, किन्तु इसके लिए राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त मुआवजा प्रदान किया जाता है। वन मंत्री ने अधिकारियों के साथ हाथियों से बचाव के लिए जंगलों के किनारे खोदे गए एलीफेन्ट प्रूफ ट्रेन्च और सोलर फेंन्सिग व्यवस्था का भी अवलोकन किया। कर्नाटक सरकार के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री बी.के. सिंह ने वन मंत्री से मुलाकात कर वहां जंगली हाथियों की समस्या से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। वन मंत्री श्री उसेण्डी के साथ इस दौरे में छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री राम प्रकाश और सरगुजा वन वृत (वन्य प्राणी ) के मुख्य वन संरक्षक श्री शेट्टी पन्नावर शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री उसेण्डी कल इक्कीस नवम्बर को नागरहोल राष्ट्रीय पार्क एरिया का दौरा कर जंगली हाथियों और स्थानीय लोगों के बीच सह-अस्तित्व के संबंध में चर्चा करेंगे। इसके बाद वन मंत्री  श्री उसेण्डी 22 नवम्बर को वापस लौटते हुए बैंगलुरू के समीप बानरघट्टा जीव उद्यान और जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और रात्रि विश्राम बैंगलुरू में करेंगे। वन मंत्री श्री उसेण्डी तेईस नवम्बर को दोपहर 1.10 बजे जेट एयरवेज से रायपुर वापस आएंगे।

क्रमांक- 3831/पटेल






« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031