लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वन नंदनवन चिड़ियाघर की बदलेगी तस्वीर

नंदनवन चिड़ियाघर की बदलेगी तस्वीर

What
When Nov 28, 2011
from 02:45 PM to 02:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

वन मंत्री ने किया एक करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

रायपुर, 28 नवम्बर 2011

वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी ने आज दोपहर यहां नंदनवन चिड़िया घर में एक करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। राज्य कैम्पा मद से इनका निर्माण किया जाएगा। इनमें नंदनवन चिड़ियाघर में रखे गए जंगली जानवार- सियार, लोमड़ी और लकड़बग्घा आवास के लिए दस-दस लाख 3862-281111रूपए के तीन पिंजरे तथा भालूओं के लिए पांच-पांच लाख रूपए की लागत के दो पिंजरे शामिल हैं। श्री उसेण्डी ने चिड़ियाघर में पर्यटकों के विश्राम के लिए तीन-तीन लाख रुपए के दो पैगोड़ा का भी शिलान्यास किया। पण्डरी आवासीय परिसर में 58 लाख रुपए की लागत वाले ट्राजिट हॉस्टल निर्माण के लिए भी वन मंत्री ने यहां भूमिपूजन किया। श्री उसेण्डी ने कहा कि इन निर्माण  कार्यों से यहां रखे गए जानवरों का रख-रखाव और अच्छे तरीके से किया जा सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री नंदकुमार साहू ने की।
उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर से सोलह किलोमीटर दूर खारून नदी के किनारे धरसीवां विकासखण्ड के ग्राम हतबंद में नंदनवन चिड़ियाघर स्थित है। वन विभाग द्वारा इसकी देखरेख की जाती है।  यह लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। लगभग ढाई लाख पर्यटक प्रतिवर्ष यहां मनोरंजन और जंगली जानवरों को देखने आते हैं। लगभग तीन सौ जंगली जानवर यहां रखे गए हैं। इनमें 51 मांसाहारी और ढाई सौ शाकाहारी जानवर शामिल हैं। मांसाहारी जानवरों के अंतर्गत नौ शेर, आठ तेन्दुआ, चार भालू, दो उल्लू, एक लोमड़ी, दो सियार, इक्कीस अजगर, एक मगर शावक तथा तीन गोहिया शामिल हैं। शाकाहारी जानवरों में सबसे अधिक 86 चीतल हैं। इसके अलावा नीलगाय, चौसिंगा, कोटरी, सांभर, काला हिरण आदि तथा पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियां भी पालकर रखे गए हैं। नंदनवन में प्रवेश के लिए वयस्कों के लिए दस रुपए तथा बच्चों के लिए पांच रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। यह चिड़ियाघर सोमवार को बंद रहता है। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री धीरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री ए.के.सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक(वन्य प्राणी) श्री रामप्रकाश, मुख्य वन संरक्षक एवं कैम्पा प्रभारी श्री बी.के.सिन्हा सहित वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री राकेश चतुर्वेदी, वन मण्डलाधिकारी श्री एस.एस.डी बड़गैया, ग्राम पंचायत हतबंद के सरपंच श्री शिवकुमार निषाद भी उपस्थित थे।

क्रमांक-3862/पटेल
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031