लघु वनोपजों के कारोबार पर आज राष्ट्रीय कार्यशाला
रायपुर 28 नवम्बर 2011
लघु वनोपजों और उनके विपणन पर विचार-विमर्श करने के लिए कल 29 नवम्बर को यहां जेल रोड स्थित एक निजी होटल में कार्यशाला आयोजित किया गया है। वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी सवेरे नौ बजे इस राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री मुरारीलाल सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यशाला का आयोजन वन विभाग से सम्बध्द छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ (विपणन एवं विकास) और उष्ण कटीबंधीय वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ सहित आन्ध्रप्रदेश, ओड़िशा, महाराष्ट्र, झारखण्ड और मध्यप्रदेश के वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।

