धु्रव दम्पत्ति ने छत्तीसगढ़ के लिए पदक जीता:वन मंत्री श्री उसेण्डी ने दी बधाई
रायपुर, 06 दिसम्बर 2010
हरियाणा के पंचकुला में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में धु्रव दम्पति- श्री सुखनंदन धु्रव एवं श्रीमती सुंदरी धु्रव ने तीन पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रौषन किया है। धु्रव दम्पति यहां वन विभाग के रायपुर वन मण्डल में कार्यरत कर्मचारी हैं। वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि सुखनंदन धु्रव ने प्रतियोगिता के अंतर्गत पांच हजार मीटर दौड़ और 10 हजार मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। वहीं श्रीमती सुंदरी धु्रव ने भाला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पद अर्जित किया। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और खेल प्रभारी डॉ. अनूप भल्ला ने भी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है।

