राज्य में वन अपराधों के 22 हजार से अधिक मामले दर्ज
विशेष अभियान में 176 वाहन और छह हजार घन मीटर से अधिक लकड़ी जब्त
रायपुर 21 मार्च 2010
वनों की अवैध कटाई और बहुमूल्य वनोपजों की अवैध निकासी पर अंकुश लगाने के लिए छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चालू वर्ष 2009-10 में वन अपराधों से संबंधित 22 हजार 356 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 176 वाहनों सहित छह हजार 296 घन मीटर लकड़ी और बड़ी मात्रा में वनोपजों की जब्ती हुई। ये प्रकरण राज्य भर में संचालित 365 जांच बेरियरों, वृत्त स्तर पर कार्यरत उड़नदस्तों और सभी वन मंडलों में बीट स्तर पर नियमित जांच के दौरान दर्ज किए गए। वन अपराध प्रकरणों में इस दौरान आरोपियों से बारह लाख 32 हजार रूपए का जुर्माना भी वसूल किया गया।

