लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वन तेंदूपत्ता संग्रहण : मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

तेंदूपत्ता संग्रहण : मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

What
When Mar 30, 2010
from 07:15 PM to 07:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

संग्रहण कार्य का नियमित निरीक्षण करें अधिकारी

इस बार 16.39 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ते की आवक होने का अनुमान

लगभग 13.21 लाख गरीब परिवारों को मिल सकता है 106.55 करोड़ का पारिश्रमिक

  रायपुर 30 मार्च 2010

                 तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य के सुचारू संचालन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव श्री पी.जॉय.उम्मेन ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और वनमंडलाधिकारियों को पत्र भेजकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। श्री उम्मेन ने इन अधिकारियों से कहा है कि लगभग एक माह तक चलने वाले संग्रहण कार्य के दौरान फड़ों (संग्रहण केन्द्रों) और गोदामों का नियमित रूप से और बारीकी से निरीक्षण किया जाए। मुख्य सचिव ने इस पत्र की प्रतिलिपि राज्य शासन के सभी जिलों के प्रभारी सचिवों (प्रमुख सचिवों और सचिवों) को भी अपने-अपने प्रभार जिलों में संग्रहण कार्य के निरीक्षण करने और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री उम्मेन ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर कहा है कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस को तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य के समय पर्याप्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जाएं।
                     मुख्य सचिव ने कलेक्टरों और वनमंडलाधिकारियों को सम्बोधित पत्र में कहा है कि तेन्दूपत्ता संग्रहण एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस वर्ष लगभग तेरह लाख 21 हजार छह सौ गरीब परिवारों को अनुमानित सोलह लाख 39 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण से लगभग 106 करोड़ 55 लाख रूपए का पारिश्रमिक मिलने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा संग्राहकों को लगभग 150 करोड़ रूपए का प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) भी मिलेगा। इन संग्राहकों में अधिकांश गरीबी रेखा श्रेणी के आदिवासी हैं। मुख्य सचिव ने पत्र में आगे लिखा है कि इस वर्ष तेन्दूपत्ते का अग्रिम विक्रय बहुत अच्छी दरों पर हुआ है। तेन्दूपत्ते का औसत विक्रय मूल्य दो हजार 182 रूपए प्रति मानक बोरा है। अनुमानित उत्पादन के आधार पर राज्य के तेन्दूपत्ते का मूल्य लगभग 358 करोड़ रूपए होगा। इस राशि पर 25 प्रतिशत की दर से वाणिज्यिक-कर और तीन प्रतिशत की दर से वन विकास उपकर पृथक से प्राप्त होगा। चूंकि तेंदूपत्ते का विक्रय मूल्य बहुत अधिक है, अत: ये संभावनाएं हैं कि कुछ क्रेताओं तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा अनियमिततायें कर यह प्रयास किया जा सकता है कि संग्राहकों को संग्रहण पारिश्रमिक या कुछ अधिक राशि का भुगतान कर पत्ता बगैर अभिलेख में दर्ज किये प्राप्त कर लिया जाए, ताकि विक्रय मूल्य तथा संग्रहण पारिश्रमिक की बहुत बड़ी अंतर की राशि तथा उस पर देय करों से बचा जा सके। अत: संग्रहण केन्द्रों तथा गोदामों का नियमित निरीक्षण बारीकी से अधिकारियों द्वारा किया जाए।
         मुख्य सचिव ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा वन विभाग की समीक्षा के दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण में कमी के कारणों पर चिंता व्यक्त की गयी थी और निर्देश दिए गए थे कि जो भी कठिनाइयां हैं उनका समाधान कर लिया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि जितना अधिक पत्ता टूटेगा, उतना ही अधिक संग्रहण पारिश्रमिक और प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) संग्राहकों को प्राप्त होगा। मुख्य सचिव श्री उम्मेन ने पत्र में जिला कलेक्टरों और वनमण्डलाधिकारियों को यह भी लिखा है कि तेंदूपत्ता संग्रहण के समय यथासंभव अन्य रोजगारमूलक कार्यों पर जोर ना दिया जाए ताकि ग्रामीणों को संग्रहण कार्य के समय इस कार्य से और शेष अवधि में अन्य योजनाओं के कार्यों में अधिक से अधिक मजदूरी प्राप्त हो सके। प्रत्येक जिले में तेंदूपत्ता टूटने की अलग-अलग अवधि लगभग तीस दिनों की होती है। अत: इस अवधि को निर्धारित कर संग्रहण्ा कार्य कराने वाले विभागों और संस्थाओं को सूचित कर दें। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की डयूटी इस महीने के अंतिम सप्ताह तक लगा देने के निर्देश दिए हैं। श्री उम्मेन ने यह भी कहा है कि इस कार्य को सिर्फ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ अथवा वन विभाग का कार्य न मानकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में सम्पन्न किया जाए।
क्रमांक-4607/पटेल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031