लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वन छत्तीसगढ़ के जंगलों में तेन्दूपत्ते की आवक शुरू

छत्तीसगढ़ के जंगलों में तेन्दूपत्ते की आवक शुरू

What
When Apr 28, 2011
from 03:00 PM to 03:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

लगभग 13.72 लाख परिवारों को मिलेगा रोजगार

इस वर्ष लगभग 16.39 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण लक्ष्य

राज्य में तेन्दूपत्ता श्रमिकों की मजदूरी में एक सौ रूपए की वृध्दि

रायपुर 28 अप्रैल 2011

छत्तीसगढ़ के जंगलों में तेन्दूपत्ते का संग्रहण शुरू हो गया है। प्रदेश के विभिन्न वन मण्डलों में बीते दो दिनों में पांच सौ से अधिक मानक बोरा तेन्दूपत्ते की आवक दर्ज की गई है। प्रदेश के वनों में 899 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से इस वर्ष गर्मी के मौसम में 16 लाख 39 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण करने का लक्ष्य है। समितियों के करीब दस हजार संग्रहण केन्द्रों में पत्ता 481-280411तोड़कर लाने वाले परिवारों को राज्य शासन द्वारा आठ सौ रूपए प्रति मानक बोरे की दर से मजदूरी दी जाएगी। यह राशि पिछले वर्ष के मुकाबले एक सौ रूपए अधिक होगी। तेन्दूपत्ता संग्रहण आगामी डेढ़ माह तक अथवा मानसून के आगमन तक चलेगा। इस कार्य में राज्य के सभी 32 वनमंडलों में लगभग तेरह लाख 72 हजार ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिलेगा।
    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा तेंदूपत्ते की कीमत सात सौ रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर आठ सौ रूपए की गई है। इतना ही नहीं बल्कि राज्य शासन द्वारा वनोपज समितियों और तेन्दूपत्ता श्रमिकों को अच्छा लाभांश (बोनस) दिलाने के उद्देश्य से पिछले सात वर्षों से संग्रहण केन्द्रों के स्तर पर हरे पत्तों की अग्रिम नीलामी की जा रही है। इस बार अग्रिम नीलामी में प्रति मानक बोरा औसतन दो हजार 577 रूपए की खरीदी कीमत तय की गई है और विगत फरवरी माह में ही सभी संग्रहण केन्द्रों के लिए पत्तों की अग्रिम नीलामी हो चुकी है। वन मंत्री श्री विक्रम उसेंडी ने विभागीय अधिकारियों को तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य की नियमित समीक्षा करते रहने के निर्देश दिए हैं।
    छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि अगिम रूप से हरे पत्तों की नीलामी से समितियों को वर्तमान संग्रहण कार्य पूर्ण होने पर लगभग 422 करोड़ रूपए की धनराशि मिलने की संभावना है। इसमें से आठ सौ रूपए प्रति मानक बोरे की दर से संग्रहणकर्ताओं को मजदूरी के रूप में 131 करोड़ 12 लाख रूपए का वितरण किया जाएगा। साथ ही उन्हें संग्रहित पत्तों की बिक्री के समितियों की ओर से लाभांश भी दिया जाएगा।

     क्रमांक-481/पटेल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031