लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वन देहरादून से आए वन अधिकारियों ने सूचना प्रोद्यौगिकी कार्यों का जायजा लिया

देहरादून से आए वन अधिकारियों ने सूचना प्रोद्यौगिकी कार्यों का जायजा लिया

What
When Jan 05, 2011
from 04:50 PM to 04:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

     रायपुर, 05 जनवरी 2011

देहरादून से वानिकी कार्यों को देखने छत्तीसगढ़ आए भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने आज यहां वनों के संरक्षण में सूचना प्रोद्यौगिकी के उपयोग का जायजा लिया। जेल रोड स्थित वन विभाग के मुख्यालय 'अरण्य भवन' में अधिकारियों ने कम्प्यूटर नेटवर्किंग, ब्राड-बैण्ड तथा इन्ट्रानेट, वेब एप्लीकेशन, ऑन लाईन डाटा बेस का निर्माण, लैन बेस्ड डाक्यूमेन्ट, स्टोरेज सिस्टम, वन अग्नि सूचना प्रणाली, वन अग्नि रिस्क जोन की खोज, कम्प्यूटर एवं जी.आई.एस/रिमोट सेंसिंग कार्यों का अवलोकन किया। इसके साथ ही राजातालाब स्थित एफ.एन.आई.एस. डिविजन कार्यालय में अनुवीक्षण प्रणाली और सैटेलाईट आधारित वन आवरण मानचित्र की जानकारी ली।
    अधिकारियों ने राज्य में तैयार किए जा रहे हर्बल उत्पाद जैसे च्यवनप्राश, शहद, त्रिफला चूर्ण, एलोवेरा, सर्पगंधा चूर्ण, आंवला, तीखुर पाउडर, बेल मुरब्बा आदि की जानकारी संजीवनी मार्ट में ली। राष्ट्रीय बांस मिशन अंतर्गत राज्य के वनांचलों में तैयार किए जा रहे फर्नीचर और सजावट के  समान जैसे चटाई, सूपा, झउहा, सोफासेट,लालटेन, कुर्सी,टेबल, ट्रे, मोबाईल स्टैण्ड, कलश, ड्रेसिंग सेट  सहित अन्य कलात्मक वस्तुओं का निरीक्षण बांस एम्पोरियम में किया। उन्होने एम्पोरियम में ही संयुक्त वन प्रबंधन समितियों द्वारा उत्पादित सजावट की  सामग्रियों का भी अवलोकन किया। इन अधिकारियों ने वन आधारित रोजगार मूलक गतिविधियों को अपने राज्यों में भी शुरू करने की मंशा प्रकट की।  इस अवसर पर संकाय सदस्य श्रीमती कंचन देवी सहित मुख्य वन संरक्षक श्री के.सी.बेवर्ता, मुख्य वन संरक्षक श्री के.सी.यादव और वन मण्डलाधिकारी सुश्री सोमा दास उपस्थित थीं।

क्रमांक-5530/पटेल




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031