सुकमा वन मण्डल में : दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की कार्रवाई जारी
रायपुर, 25 जनवरी 2011
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर वनवृत्त के अंतर्गत सुकमा वनमण्डल में एक जनवरी 1989 से 31 दिसम्बर 1997 की अवधि में तदर्थ रूप से कार्य कर चुके दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की कार्रवाई की जा रही है। सुकमा के वनमण्डलाधिकारी ने जानकारी दी है कि इस अवधि में कार्य कर चुके दैनिक वेतनभोगी कर्मी अभिलेखों के साथ अपना आवेदन पत्र आगामी पन्द्रह दिनों के भीतर वनमण्डल मुख्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के बाद प्रस्तुत आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की घोषणा के अनुरूप शेष बचे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का भी नियमानुसार नियमितीकरण किया जाएगा। जगदलपुर वनवृत्त के वन संरक्षक ने इस महीने की तीन तारीख को पत्र जारी कर सुकमा वनमण्डल में शेष दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमानुसार नियमित करने के निर्देश दिए हैं।

