वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी का दौरा कार्यक्रम
रायपुर,14 फरवरी 2011
वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी कल 15 फरवरी को उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के नगर पंचायत क्षेत्र पखांजूर का दौरा करेंगे। श्री उसेण्डी सवेरे 10 बजे स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 10.45 बजे पखांजूर पहुंचेंगे। वे पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में शहीद गैंदसिंह स्मारक भवन और नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। श्री उसेण्डी इस दौरान वहां गायत्री समाज के सामुदायिक भवन और कलार समाज के सामुदायिक भवन का उद्धाटन सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 04 बजे श्री उसेण्डी वापस हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

