लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वन छत्तीसगढ़ के विकास में मीडिया की भूमिका सराहनीय : श्री विक्रम उसेण्डी

छत्तीसगढ़ के विकास में मीडिया की भूमिका सराहनीय : श्री विक्रम उसेण्डी

What
When Mar 05, 2011
from 07:30 PM to 07:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 05 मार्च 2011

6451-050311

वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में मीडिया की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से लेकर एक दशक पूर्ण होने तक विकास संबंधी सभी क्षेत्रों में मीडिया ने अपनी सकारात्मक भूमिका का बखूबी निर्वहन किया है। श्री उसेण्डी आज शाम यहां प्रेस क्लब में एक त्रैमासिक पत्रिका 'मीडिया विमर्श' के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के विकास में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री श्याम बैस ने की।
    वन मंत्री श्री उसेण्डी ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे विषम भौगोलिक संरचना वाले राज्य में जहां शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वहीं आम जनता की समस्याओं और जरूरतों को सरकार के समक्ष लाने में यहां की मीडिया ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से आगे भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की । कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री श्याम बैस ने कहा कि स्थानीय महत्व की खबरों के साथ-साथ मीडिया को प्रेरणादायी और सकारात्मक कहानियों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकें। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण् आयोग के अध्यक्ष श्री यशवंत जैन, वरिष्ठ पत्रकारद्वय श्री बब्बन प्रसाद मिश्र और श्री बसंत कुमार तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि श्री विक्रम उसेण्डी ने मीडिया विमर्श पत्रिका की ओर से रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री बब्बन प्रसाद मिश्र, श्री बसंत कुमार तिवारी और सुश्री रत्ना वर्मा को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने मीडिया विमर्श पत्रिका के ताजा अंक का विमोचन भी किया।

क्रमांक-6451/पटेल/पवन
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031