लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वन तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला 92.34 करोड़ रुपए बोनस

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला 92.34 करोड़ रुपए बोनस

What
When May 09, 2011
from 04:50 PM to 04:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

साढ़े बारह लाख से अधिक संग्राहकों को मिला फायदा

    रायपुर, 09 मई 2011

 वन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2009 के लिए इस वर्ष 92 करोड़ 34 लाख रुपए की लाभांष (बोनस) संग्राहकों में वितरित की गई है। इससे प्रदेश के सभी बत्तीस वन मण्डलों में निवासरत 12 लाख 65 हजार से अधिक तेन्दूपत्ता संग्रहण करने वाले परिवारों को फायदा पहुंचा है। इनमें सबसे अधिक आठ करोड़ 62 लाख रुपए का लाभांश उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के पूर्व भानुप्रतापपुर वन मण्डल के संग्राहकों को मिला है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा संग्रहण वर्ष 2009 में प्रदेश की 915 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से चौदह लाख 67 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता एकत्र किया गया और इसके एवज में 95 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि पारिश्रमिक के रूप में संग्राहकों का उसी दौरान वितरित की गई।
    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि उत्तर सरगुजा वन मण्डल में तीन करोड़ 26 लाख रुपए, पूर्वी सरगुजा वन मण्डल में एक करोड़ 38 लाख रुपए, मनेन्द्रगढ़ में दो करोड़ 55 लाख रुपए, कोरिया वन मण्डल में एक करोड़ 95 लाख रुपए, दक्षिण सरगुजा वन मण्डल में दो करोड़ 78 लाख रुपए, जशपुर नगर वन मण्डल में एक करोड़ 24 लाख रुपए, धरमजयगढ़ वन मण्डल में सात करोड़ छह लाख रुपए, रायगढ़ वन मण्डल में दो करोड़ 87 लाख रुपए, मरवाही वन मण्डल में एक करोड़ 78 लाख रुपए, कटघोरा वन मण्डल में छह करोड़ नौ लाख रुपए, कोरबा में चार करोड़ 42 लाख रुपए और जांजगीर-चाम्पा जिले में तीन लाख 46 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि वितरित किया गया है।
    बिलासपुर वन मण्डल में 96 लाख रुपए, महासमुंद वन मण्डल में पांच करोड़ 50 लाख रुपए, रायपुर जिले में एक करोड़ 69 लाख रुपए, धमतरी वन मण्डल में दो करोड़ 50 लाख रुपए, पूर्व रायपुर वन मण्डल में पांच करोड़ 64 लाख रुपए, उदन्ती वन मण्डल में दो करोड़ 11 लाख रुपए, कांकेर वन मण्डल में दो करोड़ 77 लाख रुपए, उत्तर कोण्डागांव में एक करोड़ 56 लाख रुपए, दक्षिण कोण्डागांव में एक करोड़ 21 लाख रुपए, नारायणपुर वन मण्डल में 99 लाख रुपए, पूर्व भानुप्रतापपुर वन मण्डल में आठ करोड़ 62 लाख रुपए, पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मण्डल में तीन करोड़ 95 लाख रुपए, सुकमा वन मण्डल में तीन करोड़ 85 लाख रुपए, बीजापुर वन मण्डल में चार करोड़ 26 लाख रुपए, जगदलपुर में एक करोड़ 21 लाख रुपए, दंतेवाड़ा वन मण्डल में एक करोड़ 33 लाख रुपए, दुर्ग वन मण्डल में एक करोड़ 15 लाख रुपए, कवर्धा वन मण्डल में एक करोड़ 38 लाख रुपए, राजनांदगांव वन मण्डल में चार करोड़ 95 लाख रुपए और खैरागढ़ वन मण्डल में एक करोड़ 27 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई है।

    क्रमांक-656/पटेल



   


« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031