प्रभारी मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी ने की ग्राम सुराज अभियान के आवेदनों की समीक्षा
पेयजल, तालाब निर्माण और गहरीकरण के आवेदनों पर पन्द्रह मई तक कार्रवाई के निर्देश
रायपुर 06 मई 2010
वन मंत्री तथा उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के प्रभारी श्री विक्रम उसेण्डी ने कल जिला मुख्यालय कांकेर में अधिकारियों की बैठक में ग्राम सुराज अभियान के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की समीक्षा की । श्री उसेण्डी ने अभियान के दौरान प्राप्त पेयजल समस्या, तालाब गहरीकरण और तालाब निर्माण से संबंधित आवेदन पत्रों
पर पन्द्रह मई तक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात के पहले बस स्टैण्ड कांकेर से जल के निकासी की व्यवस्था के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
श्री उसेण्डी ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लगभग नौ घंटे तक चली बैठक में ग्राम सुराज अभियान के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों और विकास कार्यों की विकासखण्ड वार समीक्षा की है। प्रभारी मंत्री ने समीक्षा के दौरान तात्कालिक महत्व के कार्यों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने को कहा । उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या, तालाब गहरीकरण और तालाब निर्माण संबंधी कार्य अनिवार्य रूप से पन्द्रह मई से शुरू हो जाना चाहिए। उन्होंने सुराज अभियान के दौरान गांवों में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा की की गई घोषणाओं पर भी त्वरित अमल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस अवसर पर बताया कि एक सप्ताह में सुराज अभियान में मिले समस्त आवेदन पत्रों के कम्प्यूटरीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।
वन मंत्री ने बैठक में जिला पंचायत द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि श्रमिकों को उनकी मजदूरी का भुगतान समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने कार्य स्थलों पर जारी कार्यों की जानकारी से संबंधित सूचना आवश्यक रूप से प्रदर्शित करने को कहा । मंत्री ने गरमी के इस चालू मौसम में पेयजल समस्या के निराकरण पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश देते हुए ग्राम सरोना के पाईप लाईन को तत्काल बदलने को कहा है। सांसद और विधायक विकास निधि के तहत संचालित कार्यों के स्थल निरीक्षण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले सारी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारामा विकासखण्ड के ग्राम पण्डरीपानी और चंदेली में निर्मित छात्रावास भवनों के मरम्मत करने के निर्देश भी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में कांकेर की विधायक श्रीमती सुमीत्रा मारकोले, भानुप्रतापपुर विधायक श्री ब्रम्हानंद नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सिरो केमरो, कलेक्टर निर्मल कुमार खाखा सहित अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक-679/पटेल