लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वन छत्तीसगढ़ में जारी है तेन्दूपत्ता संग्रहण

छत्तीसगढ़ में जारी है तेन्दूपत्ता संग्रहण

What
When May 25, 2011
from 12:40 PM to 12:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

अब तक 94.57 करोड़ रुपए के लगभग 11 लाख

मानक बोरा तेन्दूपत्ते की आवक

रायपुर 25 मई 2011

छत्तीसगढ़ में जंगलों से तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य 899 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों से सम्बध्द लगभग दस हजार संग्रहण केन्द्रों (फड़ों) में लगातार जारी है। प्रदेश में कल चौबीस मई तक लगभग 94 करोड़ 57 लाख रुपए मूल्य के 11 लाख तीन हजार से अधिक मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया जा 901-250511चुका है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक प्रदेश के सभी बत्तीस वन मण्डलों में तेन्दूपत्ते की आवक बढ़ गयी है। सबसे अधिक 91 हजार 774 मानक बोरा तेन्दूपत्ते की आवक उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के पूर्वी भानुप्रतापपुर वन मंडल में दर्ज की गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा तेन्दूपत्ता श्रमिकों को पारिश्रमिक भुगतान के लिए 85 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के बैंक खातों में जमा करायी जा चुकी है।    राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दक्षिण बस्तर के बीजापुर वन मंडल में 40 हजार 878 मानक बोरा, सुकमा में 51 हजार 329 मानक बोरा, दन्तेवाड़ा में 28 हजार 091 मानक बोरा, जगदलपुर में 22 हजार 761 मानक बोरा, दक्षिण कोण्डागांव में 19 हजार 63 मानक बोरा, उत्तर कोण्डागांव में 25 हजार 516 मानक बोरा, नारायणपुर में 20 हजार 28 मानक बोरा, पूर्वी भानुप्रतापपुर में 93 हजार 425 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 69 हजार 217 मानक बोरा तथा कांकेर में 32 हजार 210 मानक बोरे तेन्दूपत्ते का संग्रहण किया गया है।
    इसी प्रकार राजनांदगांव वन मंडल में 76 हजार 315 मानक बोरा, खैरागढ़ में 25 हजार 399 मानक बोरा, दुर्ग में 22 हजार 379 मानक बोरा, कबीरधाम में 30 हजार 826 मानक बोरा, धमतरी में 23हजार 464 मानक बोरा, उदन्ती में 19 हजार 900 मानक बोरा, पूर्वी रायपुर में 40 हजार 217 मानक बोरा, महासमुंद में 74 हजार 874 मानक बोरा, रायपुर में 19 हजार 179 मानक बोरा, बिलासपुर में 19 हजार 297 मरवाही में 18 हजार 347 मानक बोरा, जांजगीर-चाम्पा में पांच हजार 23 मानक बोरा, रायगढ़ में 52 हजार 696 मानक बोरा और धर्मजयगढ़ वन मंडल में 62 हजार 229 मानक बोरा तेन्दूपत्ते की आवक दर्ज की गई है। इसके अलावा कोरबा वन मंडल में 44 हजार 936 मानक बोरा, कटघोरा वन मंडल में 53 हजार 877 मानक बोरा, जशपुरनगर में 24 हजार 742 मानक बोरा, मनेन्द्रगढ़ में 17 हजार 592 मानक बोरा, कोरिया में 17 हजार 292 मानक बोरा,दक्षिण सरगुजा में 34 हजार 15 मानक बोरा, पूर्वी सरगुजा में 13 हजार 199 मानक बोरा तथा उत्तर सरगुजा में 33 हजार 678 मानक बोरा तेन्दूपत्ते की आवक हुई है।

क्रमांक- 901/पटेल



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031