लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वन छत्तीसगढ़ में इस वर्ष तीन हजार से अधिक 'वन प्रहरी' नियुक्त किए जाएंगे : वन मंत्री

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष तीन हजार से अधिक 'वन प्रहरी' नियुक्त किए जाएंगे : वन मंत्री

What
When Apr 06, 2011
from 02:35 PM to 02:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 06 अप्रैल  2011

जंगलों की सुरक्षा और प्रबंधन में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में इस वर्ष 'वन प्रहरी योजना' का संचालन किया जाएगा। वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी ने आज यहां बताया कि योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में प्रदेश में तीन हजार 89 वन प्रहरियों की नियुक्तियां की जाएंगी। योजना के प्रथम चरण में राज्य के नक्सल हिंसा पीड़ित क्षेत्रों के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कम से कम एक शिक्षित बेरोजगार युवक को 'वन प्रहरी' के रूप में नियुक्ति दी जाएगी। श्री उसेण्डी ने बताया कि प्रत्येक वन प्रहरी को वन विभाग की ओर से तीन हजार रुपए प्रति महीने के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। प्रथम चरण में प्रदेश के सरगुजा, राजनांदगांव, कोरिया आदि नक्सल हिंसा पीड़ित में तीन हजार 89 युवाओं को वन प्रहरी के रूप में कार्य पर रखने की योजना तैयार की गई है। वनों की सुरक्षा और विकास में इन वन प्रहरियों का सहयोग लिया जाएगा। श्री उसेण्डी ने उम्मीद जताई कि इस योजना के संचालन से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही नक्सल हिंसा को नियंत्रित करने में मदद भी मिलेगी।

क्रमांक-91/पटेल





« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031