लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वन बांस और चारा वृक्षारोपण के लिए 55.70 लाख रूपए स्वीकृत

बांस और चारा वृक्षारोपण के लिए 55.70 लाख रूपए स्वीकृत

What
When May 24, 2010
from 07:10 PM to 07:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 24 मई 2010

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रायपुर जिले में सामान्य वन मंडल को धरसींवा, बिलाईगढ़, बलौदाबाजार और तिल्दा विकासखण्डों में बांस वृक्षारोपण के लिए नर्सरी बनाने और चारा प्रजाति के वृक्षारोपण के लिए 55 लाख 70 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिला पंचायत रायपुर ने इस राशि की प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश सामान्य वन मंडल कार्यालय रायपुर को जारी कर दिया है।
    उन्होंने बताया कि इसमें से विकासखण्ड धरसींवा के ग्राम माना और देवपुर सहित रायपुर के राजीव स्मृति वन में बांस के पौधों की नर्सरी विकसित करने के लिए दस-दस लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। इसी उद्देश्य से विकासखण्ड बिलाईगढ़ के ग्राम गोविन्दपुर और विकासखण्ड बलौदाबाजार के ग्राम चिखली में भी दस-दस लाख रूपए की मंजूरी दी गयी है। विकासखण्ड तिल्दा के ग्राम असौंदा और सरोरा में चार प्रजाति के वृक्षारोपण के लिए दो लाख 85 हजार रूपए के हिसाब से कुल पांच लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। सामान्य वन मंडल रायपुर के वनमण्डलाधिकारी को उपरोक्त कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
    अधिकारियों ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि इन रोजगारमूलक कार्यो में ठेकेदारी प्रथा पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही मानव श्रम के स्थान पर वहां मशीनों का उपयोग भी प्रतिबंधित किया गया है। कार्य स्थल पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल व्यवस्था, छाया के लिए शेड और श्रमिकों के बच्चों के लिए झूला घर उपलब्ध कराने निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। क्रियान्वयन एजेंसी अर्थात् सामान्य वन मण्डल कार्यालय रायपुर को यह भी कहा गया है कि मस्टर रोल में श्रमिक का परिवार रोजगार कार्ड क्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित करते हुए मस्टर रोल की एक प्रति संबंधित ग्राम पंचायतों को भी उपलब्ध करायी जाए। कार्य शुरू करने के पहले और कार्य की प्रगति के दौरान तथा कार्य पूर्ण होने के बाद की स्थिति फोटोग्राफी करने और फोटोग्राफ्स की एक-एक प्रति कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।
        क्रमांक - 933/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031