लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वन वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की बैठक में कई निर्णय

वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की बैठक में कई निर्णय

What
When May 26, 2010
from 07:20 PM to 07:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

      रायपुर 26 मई 2010

962-260510

वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी की अध्यक्षता में आज दोपहर यहां मंत्रालय में वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न वन मंडलों में स्थित बांस डिपो में संग्रहित औद्योगिक बांस और साल बीजों के विक्रय संबंधी अनेक प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।
    उल्लेखनीय है कि राज्य के नारायणपुर जिला मुख्यालय स्थित बांस डिपो, कबीरधाम जिले के बोड़ला बांस डिपो और रायपुर जिले के देवपुर बांस डिपो में पिछले वर्ष की और इस वर्ष की पैदावार को मिलाकर कुल नौ लाख 54 हजार नोशनल टन बांस संग्रहित किए गए हैं। इन बांसो को बेचने के लिए इस महीने की बीस तारीख को तीसरी बार निविदाएं आमंत्रित की गई। बांसों की गुणवत्ता के आधार पर  व्यापारियों ने विभिन्न दरों पर इसे खरीदा है। नारायणपुर डिपो में उपलब्ध 32 नोशनल टन बांस को दो हजार 299 रुपए प्रति नोशनल टन, बोड़ला डिपो की 148 नोशनल टन बांस को दो हजार 371 रुपए प्रति नोशनल टन तथा देवपुर (रायपुर) की 774 नोशनल टन बांस को प्रति टन एक हजार 751 रुपए में बेचने संबंधी वन विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
    बैठक में राज्य के विभिन्न गोदामों में भण्डारित लगभग साढ़े चार लाख क्विंटल साल बीजों में से दो लाख छह हजार क्विंटल साल बीजों के विक्रय संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। व्यापारियों को 384 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से लगभग आठ करोड़ रुपए में साल बीज का विक्रय किया गया। इसके बाद भी गोदामों में लगभग ढाई लाख क्विंटल साल बीज रखे हुए हैं। इन बीजों को सुरक्षित रखने के लिए बोरा खरीदने संबंधी प्रस्ताव को दर निर्धारण के लिए मुख्य सचिव को भेजने का फैसला भी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रबंध संचालक श्री ए.के.सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आर.के. शर्मा, मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) श्री बी.के.सिन्हा, वन सचिव श्री राजेश गोवर्धन उपस्थित थे।
                 क्रमांक - 962/पटेल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031