लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल ठाकुर विघ्नहरण सिंह को श्रध्दांजलि देने उमड़ा जन सैलाब

ठाकुर विघ्नहरण सिंह को श्रध्दांजलि देने उमड़ा जन सैलाब

What
When Jun 08, 2010
from 10:10 PM to 10:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राज्यपाल श्री शेखर दत्त सहित मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अनेक प्रबुध्दजनों ने व्यक्त की शोक संवेदना

रायपुर 08 जून 2010
1160-080610

  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने आज शाम यहां प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता और समाज सेवी स्वर्गीय ठाकुर विघ्नहरण सिंह की स्मृति में आयोजित श्रध्दांजलि सभा में कहा कि स्वर्गीय श्री सिंह ने एक अच्छे इंसान, अच्छे पिता और एक अच्छे समाज सेवी के रूप में अपने जीवन में सार्थक भूमिका निभाई। वे एक जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान थे। उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ समाज को भी अच्छे संस्कार दिए और हर तरीके से अपना धर्म निभाया। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पिता ठाकुर विघ्नहरण सिंह का इस महीने की चार तारीख को यहां निधन हो गया था। उनकी स्मृति में आज शाम डॉ. सिंह के निवास पर आयोजित श्रध्दांजलि सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

  प्रदेश सरकार के मंत्रियों सहित राज्य के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक-सांस्कृतिक और राजनीतिक संगठनों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में आए नागरिकों ने स्वर्गीय ठाकुर विघ्नहरण सिंह को श्रध्दासुमन अर्पित किए। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अनेक वक्ताओं ने स्वर्गीय श्री सिंह के साथ अपने वर्षों पुराने संबंधों को भी याद किया। दिवंगत आत्मा के सम्मान में श्रध्दांजलि सभा में दो मिनट का मौन धारण किया गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी ने भी अपनी धर्मपत्नी, विधायक डॉ. (श्रीमती) रेणु जोगी के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने भी ठाकुर विघ्नहरण सिंह को श्रध्दांजलि अर्पित कर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर लोगों को अपने दिवंगत प्रियजनों की याद में पौध रोपण के लिए बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी वितरित किए गए।

  श्रध्दांजलि सभा में रामकृष्ण मिशन से सम्बध्द विवेकानन्द आश्रम रायपुर के स्वामी सत्यस्वरूपानंद ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर विघ्नहरण सिंह के साथ उनका लगभग 48 वर्षों का संबंध रहा। वर्ष 1962-63 में स्वामी विवेकानंद की जन्म शताब्दी के आयोजन के सिलसिले में स्वामी आत्मानंद जी के साथ कवर्धा प्रवास के दौरान ठाकुर साहब से आत्मीय परिचय हुआ था, जो उनके जीवन पर्यन्त कायम रहा। स्वामी सत्यस्वरूपानंद ने कहा कि ठाकुर साहब का जीवन एक आदर्श सद्गृहस्थ का जीवन था। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम दिनों में भी महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की पुस्तकों का अध्ययन किया। इससे ही जीवन के प्रति ठाकुर साहब के दृष्टिकोण और उनके आदर्श विचारों का पता चलता है। स्कूल शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने शोकोद्गार में कहा कि स्वर्गीय ठाकुर विघ्नहरण सिंह के साथ हम कार्यकर्ताओं का 30-35 वर्ष पुराना संबंध था। वे हमेशा लोगों के दुखदर्द में शामिल होते थे। शदाणी दरबार रायपुर के संत श्री युधिष्ठिर लाल ने स्वर्गीय श्री सिंह के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए कहा कि कुछ वर्ष पहले वे शदाणी दरबार आए थे, जहां उन्होंने दरबार के आध्यात्मिक परिदृश्य का अवलोकन कर हम सब के साथ भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया था। श्रध्दांजलि सभा में गायत्री शक्तिपीठ शांतिकुंज हरिद्वार के डॉक्टर प्रणव पण्डया और श्रीमती शैलबाला पण्डया की ओर से प्रेषित संवेदना पत्र का वाचन श्री के.के. विनोद ने किया। संवेदना पत्र में डॉ. पण्डया और श्रीमती पण्डया ने याद किया कि स्वर्गीय ठाकुर विघ्नहरण सिंह कवर्धा गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी भी रहे। शांतिकुज में उनकी दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। श्रध्दांजलि सभा का संचालन करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने बताया कि ठाकुर विघ्नहरण सिंह के निधन पर केन्द्रीय गृहमंत्री श्री पी. चिदम्बरम्, लोकसभा में भाजपा संसदीय दल के नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वय श्री राजनाथ सिंह और श्री वेकैया नायडू, लोकसभा सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा देश के अनेक जाने-माने लोगों ने डॉ. रमन सिंह को संवेदना पत्र प्रेषित किया है। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल द्वय सर्वश्री के.एम. सेठ और ई.एस.एल. नरसिम्हन और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने भी डॉ. रमन सिंह को पत्र भेजकर अपनी संवेदना प्रकट की है। छत्तीसगढ़ सहित देश के कोने-कोने से लोगों के संवेदना पत्र प्राप्त हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पारिवारिक दुख की इस घड़ी में लोगों से व्यक्तिगत रूप से और टेलीफोन तथा पत्र द्वारा मिल रही संवेदना का उल्लेख करते हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

   श्रध्दांजलि सभा में राज्य सरकार के मंत्रीगण सर्वश्री ननकीराम कंवर, चन्द्रशेखर साहू, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, दयालदास बघेल, पुन्नूलाल मोहले, हेमचंद यादव और सुश्री लता उसेंडी, संसदीय सचिव श्री कोमल जंघेल और श्री भईयालाल राजवाडे, लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू, राज्य सभा सांसद श्री नन्दकुमार साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, विधायकगण्ा सर्वश्री नारायण चंदेल, कुलदीप जुनेजा, देवजी भाई पटेल, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और लेखराम साहू, प्रेमसाय सिंह, राजकमल सिंघानिया, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्री अजय चन्द्राकर, श्री विजय गुरू और श्री जागेश्वर साहू, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक श्री हर्षद मेहता, समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चन्द्राकर, पूर्व संसदीय सचिव श्री सत्यानंद राठिया, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती किरणमयी नायक, पूर्व महापौर श्री सुनील सोनी तथा निगम के अनेक पार्षदों, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, राज्य भंडार गृह निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री लाभचंद बाफना सहित विभिन्न संगठनों के अनेक वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों ने भी ठाकुर विघ्नहरण सिंह को श्रध्दांजलि अर्पित की। प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री एस. मिंज ने भी श्रध्दांजलि सभा को संबोधित करते हुए इस अवसर पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री हिमांशु द्विवेदी ने भी श्रध्दांजलि सभा को संबोधित किया। प्रदेश के अनेक जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के अध्यक्ष तथा सदस्य भी बड़ी संख्या में श्रध्दांजलि सभा में शामिल हुए।

  श्रध्दांजलि सभा में राज्य योजना मंडल के उपाध्यक्ष श्री शिवराज सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष श्री डी.एन. तिवारी और प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त श्री ए.के. विजयवर्गीय, राज्य सरकार के प्रमुख सचिव सर्वश्री एन. बैजेन्द्र कुमार, पी.सी. दलेई और विवेक ढांड, सचिवगण सर्वश्री सी.के. खेतान, अमन कुमार सिंह, जी.एस. मिश्रा, के.डी.पी. राव, जवाहर श्रीवास्तव, डी.जी.पी. श्री विश्वरंजन और भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा शासन-प्रशासन से संबंधित विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों, विश्वविद्यालय के कुलपतियों और प्राध्यापकों ने भी स्वर्गीय श्री ठाकुर विघ्नहरण सिंह को श्रध्दांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के आयोजन में समाजसेवी संस्था 'बढ़ते कदम' के कार्यकर्ताओं ने भी अपना सराहनीय योगदान दिया।

क्रमांक 1160/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031