सड़क हादसे में बारातियों के आकस्मिक मृत्यु पर राज्यपाल की शोक संवेदना
रायपुर, 17 जून 2010
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्ता ने सरगुजा जिले के ग्राम सेमरसोत के निकट सड़क दुर्घटना में बारातियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जारी शोक संदेश में राज्यपाल श्री दत्ता ने मृतकों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है तथा ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके शोक संतप्त परिजनोें को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

