लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल केन्द्रीय गृह मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने घायल जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

केन्द्रीय गृह मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने घायल जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

What
When Apr 07, 2010
from 02:50 PM to 02:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 07 अप्रैल 2010

 GOV_CM_070410

 
 केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम, प्रदेश के राज्यपाल श्री शेखर दत्त एवं मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज दोपहर यहां एक निजी अस्पताल पहुंचकर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के घायल जवानों से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सा हेतु लाए गए इन जवानों से बातचीत करते हुए उनसे उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा जवानों को बेहतर से बेहतर इलाज कराए जाने का भरोसा दिलाया।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के ताड़मेटला के समीप कल सुबह घटित हिंसात्मक नक्सली घटना में घायल हुए चार जवानों को इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। केन्द्रीय गृहमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने रायपुर में बेहतर चिकित्सा के लिए रिफर किए गए सभी चारों जवानों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने सभी जवानों से उनका नाम पूछा और उन्हें बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री पी. चिदम्बरम स्वयं उनसे मिलने तथा उनकी चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेने यहां आये हैं। उन्होंने जवानों से कहा कि जिस बहादुरी और हिम्मत से उन्होंने अपना दायित्व निभाया है, उसी बहादुरी से वे अपना इलाज कराएं। मुख्यमंत्री से जवानों से कहा कि वे सभी बिलकुल ठीक हो जाएंगे, अगर जरूरत पड़ी तो बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली भी रिफर किया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने जवानों के एक्स-रे चित्रों को भी देखा तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में वरिष्ठ चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। चिकित्सालय के चिकित्सकों ने बताया कि इन चाराें जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री पी. जॉय उम्मेन भी उपस्थित थे। इसके पहले प्रदेश के गृह विभाग के संसदीय सचिव श्री विजय बघेल चिकित्सालय पहुंचकर घायल जवानों से भेंट की और उनके बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया।  
क्रमांक 131/पंकज
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031