लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल संसाधनों और संभावनाओं के बीच समन्वय बनायें-श्री दत्त

संसाधनों और संभावनाओं के बीच समन्वय बनायें-श्री दत्त

What
When Jun 20, 2011
from 05:35 PM to 05:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राज्यपाल द्वारा एक्सिस बैंक के देश के 9वें प्रीमियम ब्रांच का शुभारंभ

    रायपुर, 20 जून 2011

राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने कहा है कि कहा कि छत्तीसगढ़ में जहां एक ओर जैव विविधता एवं खनिज जैसे प्राकृतिक संसाधनों की व्यापक उपलब्धता है वहीं विकास की भी व्यापक संभावनाएं हैं। इनके बीच बेहतर समन्वय और सामंजस्य बनाये रखकर राज्य और राज्य के नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने की जरूरत है। इस कार्य में वित्तीय संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। श्री दत्त ने अपने ये उद्गार आज यहां रायपुर में एक्सिस बैंक के देश के 9वें तथा राज्य के पहले प्रीमियम ब्रान्च का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। 1318-200611
राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि 21वीं सदी वित्तीय संस्थाओं एवं बैंकों के सामने नये-नये आयाम और संभावनाएं लेकर आयी है। बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को परम्परागत व्यवस्था से बाहर निकलकर नये कार्य पध्दति से कार्य करने का अवसर मिला है। बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को चाहिए कि वे लघु तथा मध्यम उद्यमियों के साथ-साथ अपने ग्राहकों तथा बड़े औद्योगिक क्षेत्रों को सहायता देने के लिए व्यापक प्रयासों को बल दें, जिससे लोगों की वित्तीय समस्याओं का समाधान निकाला जा सके और देश की  आर्थिक विकास दर बढ़ाने की चुनौती का सामना किया जा सके। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि यह शाखा राज्य एवं राज्य के लोगों को उनके वित्तीय समस्याओं का समाधान करने तथा उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध के लिए प्रतिबध्द होकर प्रयास करेगी।
    कार्यक्रम में मुम्बई से आये एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शिशिर कुमार चक्रवर्ती ने बैंक एवं इसके प्रीमियम शाखा की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रीमियम बैंक एक विशेषीकृत बैंक है जो हाई-नेटवर्क जैसे उच्च स्तरीय वित्तीय कार्यों के लिए विशेष रूप से अहम भूमिका निभाएगा। पूंजीगत दृष्टि से इस बैंक का देश में चौथा स्थान है एवं ए.टी.एम. की संख्या की दृष्टि से स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के बाद दूसरा स्थान है। उन्होंने कहा कि इस ब्रान्च के माध्यम से वित्तीय सलाहकार और वित्तीय सेवाएं पर भी विशेष रूप से जोर दिया जाएगा।
    एक्सिस बैंक के सर्किट हेड श्री अभिजीत घोष ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि छत्तीसगढ़ में बैंक की 27 शाखाएं स्थापित है। प्रीमियम शाखा में वित्तीय सलाह के लिए कॉन्फ्रेंस तथा मीटिंग करने तथा इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस शाखा द्वारा एक नया बेंच मार्क स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्य सचिव श्री सुयोग्य कुमार मिश्र, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती इंदिरा मिश्र सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में बैंक मैनेजर श्री अन्ना जी राव ने आभार व्यक्त किया।

     क्रमांक - 1318/पंकज/शुक्ल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031