राज्यपाल श्री दत्त से पूर्व राज्यपाल श्री सेठ ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर, 26 जून 2011
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त से आज यहां राजभवन में प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री के.एम. सेठ ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती सुस्मिता दत्त तथा पूर्व राज्यपाल की पत्नी श्रीमती वीणा सेठ भी उपस्थित थी।
क्रमांक-1402/पंकज

