रथयात्रा पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
रायपुर, 2 जुलाई 2011
भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के अवसर पर राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा हमारी आस्था, परम्परा एवं संस्कृति से जुड़ा एक पर्व है, जिसमें स्वयं भगवान जन-जन के बीच पहुंचकर आम जनता को दर्शन देते हैं।
क्रमांक-1501/शुक्ल

