राज्यपाल को मुख्य सूचना आयुक्त ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
रायपुर, 3 जुलाई 2010

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त को आज राजभवन में मुख्य सूचना आयुक्त श्री ए.के. विजयवर्गीय ने राज्य सूचना आयोग का वर्ष 2009 का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा। इस अवसर पर सूचना आयुक्त श्री अनिल जोशी, श्री एस.के. तिवारी, आयोग के सचिव श्री एल.एन. सूर्यवंशी सहित राज्यपाल के सचिव श्री जवाहर श्रीवास्तव उपस्थित थे।
क्रमांक/ 1556 /उषाकिरण

