पूर्व प्रधानमंत्री श्री इंद्रकुमार गुजराल की पत्नी के निधन पर राज्यपाल द्वारा शोक व्यक्त
रायपुर, 13 जुलाई 2011
प्रदेश के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री इंद्रकुमार गुजराल की पत्नी श्रीमती शीला गुजराल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल श्री दत्त ने अपनी भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
क्रमांक/ 1698 /शुक्ल

