रामनवमी पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी
रायपुर, 11 अप्रैल 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन उच्च आदर्श और सदाचार पर आधारित तथा जनसामान्य को सुख-समृध्दि प्रदान करने वाला है।
अपने शुभकामना संदेश में श्री दत्त ने कहा हैं कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम भारतीय जनमानस में रचे-बसे हैं और सभी के पूज्य हैं। अपने जीवन के द्वारा उन्होंने मनुष्य को उत्कृष्ट जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी। उनका जीवन और दर्शन हर मनुष्य को कुछ न कुछ सीख देता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी के मंगलमय और सुख-समृध्दि की कामना की है।

