राज्यपाल से केंद्रीय मंत्री डॉ. महंत ने सौजन्य मुलाकात की
श्री दत्त ने दी शुभकामनाएं
रायपुर, 19 जुलाई 2011

राज्यपाल श्री शेखर दत्त और उनकी पत्नी श्रीमती सुस्मिता दत्त से कल रात यहां राजभवन में नवनियुक्त केन्द्रीय खाद्य एवं कृषि प्रसंस्करण राज्यमंत्री डॉ. चरण दास महंत और उनकी पत्नी डॉ. ज्योत्स्ना महंत ने सौजन्य मुलाकात की।
राज्यपाल श्री दत्त ने डॉ. महंत को केंद्रीय मंत्री के रूप में नये दायित्व ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि वे देश को लम्बे समय तक अपनी सेवायें देते रहेंगे।
इस अवसर पर विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रवीन्द्र चौबे के साथ-साथ श्री नंदकुमार पटेल, श्री गुरूमुख सिंह होरा और श्री भूपेश बघेल भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री बनने के उपरांत श्री महंत आज शाम पहली बार राज्य की राजधानी रायपुर पहुंचे थे।
राज्यपाल श्री दत्त ने डॉ. महंत को केंद्रीय मंत्री के रूप में नये दायित्व ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि वे देश को लम्बे समय तक अपनी सेवायें देते रहेंगे। इस अवसर पर विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रवीन्द्र चौबे के साथ-साथ श्री नंदकुमार पटेल, श्री गुरूमुख सिंह होरा और श्री भूपेश बघेल भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री बनने के उपरांत श्री महंत आज शाम पहली बार राज्य की राजधानी रायपुर पहुंचे थे।
क्रमांक- 1799 /पंकज

