पं. बंगाल में ट्रेन हादसे में दिवंगत यात्रियों के प्रति राज्यपाल द्वारा शोक व्यक्त
रायपुर 19 जुलाई 2010
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने पश्चिम बंगाल के बीर भूमि जिले के सैंथिया में हुए ट्रेन हादसे में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है।
जारी शोक संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने रेल दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
क्रमांक-1842/सांडिया

