प्रहार मिसाइल के सफल परीक्षण पर राज्यपाल ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा आज चांदीपुरी स्थित इंटीग्रेटड टेस्ट रेंज से कम दूरी के स्वदेश निर्मित प्रक्षेपास्त्र "प्रहार" के सफल परीक्षण पर इस कार्य से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और तकनीशियनों साथ-साथ नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।जारी शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि प्रहार के सफल परीक्षण से देश की रक्षा प्रणाली को मजबूती मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिक अपने अनुसंधान कार्यों से इसी तरह सफलता की ऊंचाईयों को स्पर्श करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि स्वदेश निर्मित प्रहार मिसाइल ठोस ईंधन युक्त है और सतह से सतह पर 150 कि.मी. तक प्रहार करने में समर्थ है।

